• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  22:36 नवंबर Last Updated :
मेरा भारत महान
चीन और मेक्सिको तक पहुंची बासमती की खुशबू
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, मंगलवार, जुलाई 1, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
दुनिया भर में अपने स्वाद और खुशबू के लिए प्रसिद्ध बासमती चावल जल्द ही चीन और मेक्सिको के रसोईघरों में अपनी जगह बनाना शुरू कर देगा। इस समय बासमती का निर्यात दुनियाभर के 130 देशों में किया जाता है और सरकार को उम्मीद है कि जल्द ही चीन और मेक्सिको के अपेक्षाकृत बड़े बाजार भी इस फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे।

वर्ष 2006-07 के दौरान चीन को प्रायोगिक तौर पर 54 टन बासमती चावल का निर्यात किया गया था। पिछले कुछ सालों में भारत से बासमती का निर्यात 8 लाख 48 हजार 919 टन से बढ़कर 10.5 लाख टन तक पहुंच गया है।

भारत की आधिकारिक कृषि उत्पाद निर्यात संस्था, 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ निर्यात विकास प्राधिकरण' (एपीईडीए) के सलाहकार एके गुप्ता ने बताया, "देश का बासमती निर्यात प्रति वर्ष 20 से 30 फीसदी की गति से बढ़ रहा है।" व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, स्वाद और सुगंध तीनों ही स्तरों पर हमारे उत्पाद को अन्य निर्यातकों की अपेक्षा वरीयता दी जाती है।

गौरतलब है कि विश्व में बासमती चावल के बाजार में भारत का हिस्सा 53 फीसदी है और इसे निरंतर बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हें। सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यमन, कनाडा, ईरान, जर्मनी, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस सीरिया, बेल्जियम और आस्ट्रेलिया आदि हमारे देश के बासमती चावल के कुछ प्रमुख आयातक देश हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...