• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  22:30 नवंबर Last Updated :
मेरा भारत महान
रुश्दी को मिला नाइटहुड सम्मान
भाषा
लंदन, बुधवार, जून 25, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारत में जन्मे ब्रिटेन के विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी को साहित्य में सेवाओं के लिए बुधवार को महारानी एलिजाबेथ ने नाइटहुड की उपाधि प्रदान की। जब बीते वर्ष यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी तब विश्व भर के मुस्लिमों ने इसकी निंदा की थी।

यह समारोह बकिंघम पैलेस में हुआ। कई किताबें लिख चुके 61 वर्षीय रुश्दी की वर्ष 1989 में आई किताब 'द सेटेनिक वर्सेस' से विवाद खड़ा हो गया था। इस उपन्यास का मुस्लिमों ने काफी विरोध किया था और ईरानी नेता अयातुल्लाह खोमैनी ने उनके खिलाफ यह कहकर फतवा जारी कर दिया था कि उपन्यास में इस्लाम की निंदा की गई है।

लंदन में यह सम्मान मिलने के बाद रुश्दी ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि उस व्यक्ति के लिए ये महान क्षण होंगे, जिसके 35 वर्ष के काम को इस तरह से पहचाना गया है। बीबीसी के अनुसार रुश्दी ने बताया कि उन्होंने महारानी के हाथों पुरस्कार ग्रहण करने की रिकार्डिंग इसलिये नहीं कराई क्योंकि यह एक निजी क्षण था।

उन्होंने कहा कि इतनी समस्याएं खड़ी होने के बावजूद उन्हें 'द सेटेनिक वर्सेस' लिखने को लेकर कोई अफसोस नहीं है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...