• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 3,  2010  14:17 सितंबर Last Updated :
भारत से
अब तीन दिन में पासपोर्ट बनेंगे
वार्ता
देहरादून, मंगलवार, जून 17, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
विदेश जाने के इच्छुक नागरिकों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए महीनों तक इंतजार और पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब जल्दी ही तीन दिन में पासपोर्ट बनने लगेंगे और ई पासपोर्ट की सुविधा भी मिलेगी।
विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा परियोजना शुरू की है। यह आगामी 19 माह में कार्यान्वित कर दी जाएगी। इससे तीन दिनों में पासपोर्ट जारी कर दिए जाएंगे। परियोजना के तहत देशभर में 68 पासपोर्ट सुविधा केन्द्र खोले जाएंगे जहां पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया के अर्न्तगत शामिल गैर शासकीय कार्य एक सेवाप्रदाता द्वारा किया जाएगा। जिसका चयन खुली बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्यों की राजधानी में पुलिस प्राधिकारियों के साथ पासपोर्ट सुविधा केन्द्रों के इलेक्ट्रानिक तरीके के जरिए पुलिस सत्यापन को त्वरित बनाया जाएगा।

श्री मुखर्जी ने बताया ई पासपोर्ट या बायोमीट्रिक पासपोर्ट जारी करने के उपाय भी शुरू किए गए हैं। ये पासपोर्ट शासकीय और राजनयिक श्रेणियो में शीघ्र ही जारी किए जाएंगे और बाद में अगले वर्ष तक सामान्य पासपोर्ट श्रेणी में जारी होंगे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
ये सरकारी काम है देखो कब तक शुरु होगा।
bhajan lal, bhajan_soni@yahoo.co.in, भद्रा
 
खोजें
पहेली
अब आप लोग बताइए, उस दिन विवेक की अभिनयशाला में कितने विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया...?
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (6) | लिखें
 
फोकस
कैदियों को थाने या अदालत ले जाना पुलिसकर्मियों का काम है, लेकिन बिजनौर में एक ऐसा वाकया पेश आया, जब दो कैदी एक नशेड़ी पुलिसकर्मी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को उसकी कारगुजारी बताई।