• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 3,  2010  14:40 सितंबर Last Updated :
दुनिया से
कारगिल : सशर्त समर्थन किया था शरीफ ने
भाषा
मंगलवार, जून 3, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पाकिस्तान सेना की कारगिल में घुसपैठ की योजना के बारे में शुरू में अंधेरे में रखा गया था लेकिन बाद में उन्होंने इस अभियान को सशर्त समर्थन दिया था।

राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के पूर्व सहायक और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जमशेद गुलजार कयानी ने कहा कि वह मानते हैं कि 1999 के शुरू में शरीफ को पाकिस्तानी सैनिकों की जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में घुसपैठ के बारे में नहीं बताया
गया था।

खुफिया एजेंसी आईएसआई में काम कर चुके और रावलपिंडी स्थित महत्वपूर्ण 10 वीं कोर के कमांडर रह चुके कयानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को कारगिल मुद्दे के बारे में 17 मई 1999 में एक उच्च स्तरीय बैठक में बताया गया। कयानी कारगिल अभियान के दौरान आईएसआई में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शरीफ ने तत्कालीन सेना प्रमुख मुशर्रफ से कहा कि उनका समर्थन इस अभियान की सफलता पर निर्भर करेगा। पिछली रात जियो टीवी चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कयानी ने कहा कि शरीफ ने हालांकि मुशर्रफ से यह भी कहा कि अगर असफलता हाथ लगती है तो उनके लिए इस अभियान का समर्थन करना कठिन होगा।

कयानी ने कहा, 'मेरी अपनी राय है कि उन्हें (शरीफ को) शुरू में बताया नहीं गया था। अगर आप ऐसे अभियान चलाते हैं तो आपको प्रमुख कार्याधिकारी को विश्वास में लेना पड़ता है। उसे हर कदम पर विस्तृत जानकारी देनी पड़ती है क्योंकि इससे युद्ध भी शुरू हो सकता है।'

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
पहेली
अब आप लोग बताइए, उस दिन विवेक की अभिनयशाला में कितने विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया...?
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (6) | लिखें
 
फोकस
कैदियों को थाने या अदालत ले जाना पुलिसकर्मियों का काम है, लेकिन बिजनौर में एक ऐसा वाकया पेश आया, जब दो कैदी एक नशेड़ी पुलिसकर्मी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को उसकी कारगुजारी बताई।