• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  16:35 मार्च Last Updated :
भारत से
फिर से लागू हो पोटा : आडवाणी
भाषा
जयपुर, बुधवार, मई 14, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जयपुर में मंगलवार को हुए शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों को मानवता के खिलाफ एक सोची समझी साजिश और घिनौना पाप बताते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय मुददा है और इस खतरे से निपटने में केंद्र सरकार की भूमिका और जिम्मेदारी किसी भी राज्य सरकार से अधिक है।
 
उन्होंने आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए पोटा को पुन: लागू करने, केंद्र व राजस्थान सरकार से मिलकर जयपुर में हुए बम विस्फोट पड्यंत्र का खुलासा कर अपराधियों को सजा देने तथा संसद पर हमला करने के दोषी अफजल गुरु को अदालत द्वारा दी गई सजा को क्रियान्वित करने की मांग की है।
 
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने आंतकवाद पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से गुजरात और राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में संगठित अपराध पर रोक लगाने के संबंधी विधेयक को शीघ्र मंजूरी देने की मांग की है। जयपुर में हुए बम हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेने बुधवार को यहां पहुंचे आडवाणी संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने जयपुर में हुए बम धमाकों को भारत पर आतंकवादी हमले की सबसे ताजा घटना बताते हुए कहा कि सभी आतंकवादी कुकृत्यों की तरह ही इन बम धमाकों का उद्देश्य भी भारत को कमजोर करना तथा देश में डर और तनाव का माहौल पैदा करना है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और मॉडल कार्ला ब्रूनी शायद अब ‘इक-दूजे के लिए’ नहीं रहे।