• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 81 Astro %>
 IST 27,  2008  00:42 जुलाई Last Updated :
  • अहमदाबाद में सीरियल धमाके
  • 17 धमाके हुए
  • 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
  • 100 से ज्यादा लोग घायल
  • प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • गृह राज्य मंत्री शकील अहमद खान का बयान, "सुरक्षा में चूक की वजह से हुए ब्लास्ट"
  • गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने कहा- "सियासत नहीं करें शकील"
  • प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की
  • मुख्यमंत्री मोदी ने 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की
  • अहमदाबाद विस्फोट: हेल्पलाइन नंबर-079-256301006900
खेल
नाइट राइडर्स ने डेयरडेविल्स को हराया
भाषा
कोलकाता, मंगलवार, मई 13, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर और लक्ष्मी रत्न शुक्ला की अद्भुत गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के ट्वेंटी20 मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 23 रन से हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाये रखा।

विवादों को पीछे छोड़ते हुए अख्तर ने आईपीएल में सनसनीखेज आगाज किया और शुरूआती तीन ओवर में चार विकेट झटककर कोलकाता को रोमांचक जीत दिलायी। बालीवुड किंग शाहरूख खान की टीम ने टॉस जीतकर ईडन गार्डंस में छह विकेट पर 133 का सम्मानजनक स्कोर बनाया और फिर गेंदबाजों की मदद से दिल्ली की पूरी टीम को 17.5 ओवर में 110 रन पर समेट दिया।

 इस मैच को जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स 10 अंक से तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया। दिल्ली की टीम आठ अंक से पांचवें स्थान पर है। मैच से कुछ घंटे पहले फिट घोषित किये गये अख्तर ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पहले तीन ओवरों में से प्रत्येक में विकेट चटकाये। इसमें दिल्ली की खतरनाक दिखने वाली सलामी जोड़ी कप्तान वीरेंद्र सहवाग (शून्य) और गौतम गंभीर (10) का विकेट भी शामिल हैं। अपने पसंदीदा मैदान पर खेलते हुए अख्तर ने तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट चटकाये। उनके इस प्रदर्शन से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिये उतरे शुक्ला ने भी अंतिम क्षणों में दबाव के बावजूद पांच गेंद में तीन विकेट हासिल किये। शुक्ला ने अंतिम तीन बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाकर दिल्ली की पारी का अंत किया। इससे यह मैच पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा क्योंकि दोनों टीमों के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अख्तर ने 1999 में एशियाई टेस्ट चैम्पियनशिप में ईडन गार्डंस में आगाज किया था और यह उनका पसंदीदा मैदान भी है।

 पारी की दूसरी गेंद पर अख्तर ने सहवाग को आउट किया। प्रिंस आफ नजफगढ़ इस तेज गेंदबाज की आउटस्विंगर को समझने में असफल रहे और गेंद से बल्ला छुआकर विकेटकीपर वृद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे। इसके बाद अपनी बला की तेजी से दूसरे ओवर में उन्होंने शॉर्ट पिच गेंद से फार्म में चल रहे गंभीर को पवेलियन भेजा। डेविड हस्सी ने बैकवर्ड प्वाइंट पर गंभीर का कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। इस समय दिल्ली ने 17 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। अख्तर का जादू अगले ओवर में भी बरकरार रहा और वह दो विकेट चटकाकर अपनी हैट्रिक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस समय दिल्ली की टीम 28 रन पर चार विकेट खो चुकी थी। एबी डिविलियर्स (07) ने बल्ले का ऊपरी किनारा गेंद से छुआ दिया और गेंद सीधे स्क्वायर लेग पर खड़े ततैंडा तायबू के हाथों में गयी। अगली गेंद में अख्तर ने मनोज तिवारी को नौ रन पर पगबाधा आउट किया।

इससे पहले डेयरडेविल्स ने मेजबान टीम को छह विकेट पर 133 रन पर समेट दिया था। कोलकाता टीम की तरफ से सलमान बट (48) शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने फार्म में चल रहे डेविड हस्सी (31 गेंद में 31 रन) के साथ मिलकर टीम को कुछ रन दिलाये। ग्लेन मैकग्रा, यो महेश, फरवेज महरूफ की शानदार गेंदबाजी ने सुनश्चित किया कि दिल्ली के बल्लेबाजों को लक्ष्य के लिये आसान रन रेट मिले। मैकग्रा ने चार ओवर में 22, महेश ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट और महरूफ ने चार ओवर में 25 रन दिये। नाइट राइडर्स लय नहीं बना सका और उन्होंने अपनी पारी में केवल 10 चौके जड़े। बट और आकाश चोपड़ा (13) की शुरूआत धीमी रही। हालांकि पाकिस्तानी बल्लेबाज ने स्कावयर और कवर में कुछ शानदार चौके जड़े।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
India 9 baje
फोकस
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ताकत का इजहार करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह बात शुक्रवार को सागर जिले के खुरई में खुलकर सामने भी आई।