• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 81 Astro %>
 IST 27,  2008  00:42 जुलाई Last Updated :
  • अहमदाबाद में सीरियल धमाके
  • 17 धमाके हुए
  • 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
  • 100 से ज्यादा लोग घायल
  • प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • गृह राज्य मंत्री शकील अहमद खान का बयान, "सुरक्षा में चूक की वजह से हुए ब्लास्ट"
  • गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने कहा- "सियासत नहीं करें शकील"
  • प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की
  • मुख्यमंत्री मोदी ने 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की
  • अहमदाबाद विस्फोट: हेल्पलाइन नंबर-079-256301006900
दुनिया से
पीएमएल-एन मंत्रियों ने दिया मंत्रिमंडल से इस्तीफा
भाषा
मंगलवार, मई 13, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली के मुद्दे पर पीएमएल-एन के सभी नौ मंत्रियों के पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेतृत्व वाली छह सप्ताह पुरानी गठबंधन सरकार से मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद देश में उत्पन्न राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए मेलमिलाप के प्रयास जारी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने पीपीपी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के स्वदेश वापस लौटने तक इस्तीफा स्वीकार करने से इंकार कर दिया था।

 दूसरी ओर पीएमएल एन ने मंगलवार को
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि संघीय मंत्रिमंडल से अपने मंत्रियों को हटाने के बावजूद वह पीपीपी नीत गठबंधन सरकार को समर्थन जारी रखेगी।

 बहरहाल नवाज शरीफ को मनाने की उम्मीद के साथ पीपीपी ने
पीएमएल-एन कोटे के वित्त विभाग को छोड़कर शेष सभी मंत्रालयों को खाली रखने का फैसला किया है। बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली की समय सीमा सोमवार को समाप्त होने के बाद नवाज शरीफ की पार्टी ने अपने मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से वापस लेने का फैसला किया।

एक अधिकारी ने बताया पीएमएल-एन के मंत्रियों के इस्तीफे पर कोई भी
निर्णय पीपीपी के सह अध्यक्ष जरदारी की स्वदेश वापसी के बाद ही लिया जाएगा। मंत्रियों के प्रधानमंत्री गिलानी के मुलाकात के तत्काल बाद पीएमएल-एन प्रवक्ता सिद्दिक उल फारूख ने बताया कि उनकी पार्टी गठबंधन सरकार से वापसी के फैसले पर विचार कर सकती है अगर पीपीपी मार्च में दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत व्यावहारिक कदम उठाते हुए बर्खास्त न्यायाधीशों को बहाल करने का निर्णय करे। पीएमएल-एन के मंत्रियों ने मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इनमें से अधिकांश मंत्रियों ने कल उन्हें मिली सरकारी सुरक्षा और प्रोटोकाल के तहत प्राप्त अन्य सुविधाओं को भी वापस लौटा दिया था।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
India 9 baje
फोकस
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ताकत का इजहार करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह बात शुक्रवार को सागर जिले के खुरई में खुलकर सामने भी आई।