• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 81 Astro %>
 IST 27,  2008  00:42 जुलाई Last Updated :
  • अहमदाबाद में सीरियल धमाके
  • 17 धमाके हुए
  • 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
  • 100 से ज्यादा लोग घायल
  • प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • गृह राज्य मंत्री शकील अहमद खान का बयान, "सुरक्षा में चूक की वजह से हुए ब्लास्ट"
  • गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने कहा- "सियासत नहीं करें शकील"
  • प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की
  • मुख्यमंत्री मोदी ने 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की
  • अहमदाबाद विस्फोट: हेल्पलाइन नंबर-079-256301006900
खेल
हरभजन को उकसाया गया था : नानावटी
वार्ता
मुंबई, मंगलवार, मई 13, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 2)
हरभजन सिंह और शांताकुमारन श्रीसंत थप्पड़ मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा नियुक्त किए गए अपील कमिश्नर सुधीर नानावटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट बोर्ड के अनुशासनात्मक समिति को सौंप दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी राय में हरभजन को उकसाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि हरभजन को पहले ही काफी सजा दी जा चुकी है और अब और सजा नहीं दी जानी चाहिए।

नानावटी ने रिपोर्ट सौंपने के बाद संवाददाताओं को बताया कि चूंकि उन्हें
बीसीसीआई के नियम 32 के तहत केवल इस घटना की जांच के लिए नियुक्त किया गया था इसलिए वह खिलाड़ियों को किसी प्रकार की सजा की अनुशंसा नहीं कर सकते। हालांकि उन्होंने साथ ही हरभजन की तरफदारी करते हुए कहा कि हरभजन को पहले ही बहुत ज्यादा सजा मिल चुकी है तथा उन्हें आईपीएल के 11 मैचों से प्रतिबंधित कर दिया गया था। नानावटी ने कहा कि उन्हें थप्पड़ मामले में केवल अपनी रिपोर्ट बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार को सौंपनी थी और वह इसे अनुशासनात्मक समिति को सौंपेगें। इसके बाद समिति ही इस मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति के खिलाफ सजा का निर्धारण करेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि यह समिति पर निर्भर करता है कि वह दोषी खिलाड़ी को बख्श दे। उन्होंने कहा कि हरभजन का थप्पड़ मारना पूर्वनियोजित नहीं था बल्कि उन्हें उकसाया गया था और वह गुस्से में ऐसा कर गए। इसके लिए पहले ही उन्हें आईपीएल में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। और नानावटी का तो यहां तक कहना था कि उन्हें नहीं लगता कि भज्जी को सजा दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि थप्पड़ विवाद मामले में नानावटी ने हरभजन और
श्रीसंत के साथ-साथ मैच रेफरी फारख इंजीनियर, मैदानी अंपायरों अलीम डार और अमीश साहिबा के बयान लिए थे। इसके बाद उन्होंने 14 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की थी।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 2)
टिप्पणियां
नानावटी को हरभजन को माफ कर देने की सिफारिश का अधिकार कहां से मिल गया ? यह थप्पड़ हरभजन पर बोर्ड की कृपा का ही नतीजा है!
केशव कुमार कर्न, keshav.karna@indiatimes.com, बन्गलोरे
मैं जस्टिस नानावटी की इस राय से सहमत हूं कि हरभजन को उकसाया गया था। अपने बर्ताव के लिए उन्हें काफी सजा मिल चुकी है। अब उन्हें माफ कर देना चाहिए। बीसीसीआई ... पढ़ें
मोहम्मद असिम मुजीब, asimmujeeb@hotmail.com, रियध, सौदि अरब
 
खोजें
India 9 baje
फोकस
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ताकत का इजहार करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह बात शुक्रवार को सागर जिले के खुरई में खुलकर सामने भी आई।