• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 81 Astro %>
 IST 27,  2008  00:42 जुलाई Last Updated :
  • अहमदाबाद में सीरियल धमाके
  • 17 धमाके हुए
  • 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
  • 100 से ज्यादा लोग घायल
  • प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • गृह राज्य मंत्री शकील अहमद खान का बयान, "सुरक्षा में चूक की वजह से हुए ब्लास्ट"
  • गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने कहा- "सियासत नहीं करें शकील"
  • प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की
  • मुख्यमंत्री मोदी ने 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की
  • अहमदाबाद विस्फोट: हेल्पलाइन नंबर-079-256301006900
दुनिया से
चीन में भूकंप: मृतकों की संख्या 15 हजार हुई
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
बीजिंग, मंगलवार, मई 13, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन में सोमवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 15 हजार के करीब पहुंच गई है। अभी भी हजारों लोग लापता हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रभावित इलाकों में सेना के हेलीकाप्टर राहत कार्यक्रमों में जुटे हैं। भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित वेनचुआन काउंटी में आपातकालीन राहत सेवा पहुंचाई जा रही है।

वेनचुआन के नजदीक स्थित मियानयांग शहर में सात हजार से अधिक लोग मारे गए और लगभग 18 हजार लोग इमारतों के मलबों में दबे पड़े हैं। मियांजु शहर से 10 हजार लोगों के लापता होने की खबर है। यहां तीन हजार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चीन में वर्ष 1976 के बाद सोमवार को आया भूकंप सबसे विनाशकारी माना जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 1976 में बीजिंग के समीप तांगशान शहर में आए भूकंप से लगभग 2,42,000 लोग मारे गए थे।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
India 9 baje
फोकस
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ताकत का इजहार करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह बात शुक्रवार को सागर जिले के खुरई में खुलकर सामने भी आई।