• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 81 Astro %>
 IST 27,  2008  00:42 जुलाई Last Updated :
  • अहमदाबाद में सीरियल धमाके
  • 17 धमाके हुए
  • 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
  • 100 से ज्यादा लोग घायल
  • प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • गृह राज्य मंत्री शकील अहमद खान का बयान, "सुरक्षा में चूक की वजह से हुए ब्लास्ट"
  • गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने कहा- "सियासत नहीं करें शकील"
  • प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की
  • मुख्यमंत्री मोदी ने 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की
  • अहमदाबाद विस्फोट: हेल्पलाइन नंबर-079-256301006900
खेल
किंग्स इलेवन पंजाब ने चैलेंजर्स को धूल चटाई
एजेंसियां
मोहाली, सोमवार, मई 12, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
मोहाली में खेले गए आईपीएल ट्वेंटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स को किंग्स इलेवन पंजाब ने नौ विकेटों से करारी मात दी। रॉयल चैलेंजर्स के 143 रनों के जवाब में किंग्स इलेवन की ओर से शॉन मार्स ने 51 गेंदों पर 74 और एल पोमर्सबाच 24गेंदों  पर 34 रनों की बदौलत मैच को 15.4 ओवरों में ही 144 रन बना लिये। इस जीत में किंग्स इलेवन के एक मात्र आउट होने वाले बल्लेबाज जे होप्स के 19 गेंदों में 27 रनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस मैच में सर्वाधिक छह छक्के मारने का इनाम भी जेम होप्स को
मिला। मैन ऑफ द मैच का खिताब भी शॉन मार्श को दिया गया। इसके पहले अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को यहां आईपीएल ट्वेंटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स को 143 रन के स्कोर पर सीमित कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन एक बार फिर उनके बल्लेबाजों ने निराश किया और किंग्स इलेवन के मजबूत गेंदबाजों के सामने चैलेंजर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया।

लगातार हार से पस्त चैलेंजर्स यहां एक मजबूत इरादे के साथ उतरे थे
लेकिन किंग्स इलेवन के तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत ने कप्तान द्रविड़ के अरमानों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। इस मैच में भी चैलेंजर्स की ओपनिंग साझेदारी खराब रही और उसको पहला झटका चार रन के कुल स्कोर पर लगा जब उसके सलामी बल्लेबाज जे अरुणकुमार केवल एक बनाकर श्रीसंत की गेंद पर जयवर्द्धने को कैच थमा बैठे।

इसके बाद तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के आक्रामक बल्लेबाज मिस्बा उल
हक (21) ने हालांकि आते ही ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए लेकिन दुर्भाग्य से श्रीसंत की ही गेंद पर वह हिट विकेट हो गए। मिस्बा ने मात्र आठ गेंदो में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 32 रन की साझेदारी की। मिस्बा के बाद विराट कोहली भी 21 रन रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में चार चौके जड़े। कैमरुन ह्वाइट भी दस रन बनाकर पैवेलियन लौट गए।
दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने के बाद कप्तान द्रविड़ ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला और कुछ अच्छे स्ट्रोक खेलकर टीम की डूबती नैया बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं जमे रह सके और इरफान पठान की गेंद पर बोल्ड हो गए। द्रविड़ ने अपनी पारी में 27 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए।
विकेटों के पतझड़ के बीच दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (39) एक छोर संभाले रहे। उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम के स्कोर को 143 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बाउचर रन आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदो में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से श्रीसंत ने सबसे अधिक तीन विकेट, पीयूष चावला ने दो,  पठान और वीआरवी ने एक-एक विकेट लिये।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
India 9 baje
फोकस
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ताकत का इजहार करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह बात शुक्रवार को सागर जिले के खुरई में खुलकर सामने भी आई।