• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 3,  2010  14:17 सितंबर Last Updated :
भारत से
राजनीति अभिनेताओं के लिए 'ठीक' नहीं : धर्मेन्द्र
भाषा
नई दिल्ली, रविवार, मई 11, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)

मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र भले ही राजनीति के क्षेत्र में उतर चुके हैं लेकिन बॉलिवुड के अपने साथी फिल्म अभिनेताओं को उनकी सलाह है कि वे राजनीति में न आएं। उनका मानना है कि अभिनेता को अभिनेता ही बने रहना चाहिए और राजनीति से दूर रहना चाहिए।

फिल्म उद्योग में लगभग आधी सदी बिता चुके धर्मेन्द्र कहते हैं, 'मैं नहीं कहूंगा कि मेरा राजनीति में आना कोई गलती है लेकिन हां एक अभिनेता
को इससे दूर ही रहना चाहिए क्योंकि राजनीति उसके दर्शकों को और उस अभिनेता की छवि को बांट कर रख देती है। संसद में अपनी अनुपस्थिति को लेकर होने वाली आलोचनाओं के बारे में उन्होंने सफाई पेश की, 'कौन ऐसा कहता है। मैं हमेशा अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जागरूक रहता हूं। चाहे वह बीकानेर में कीचड़ से भरे रहने वाले तालाब 'सूर सागर' की सफाई की बात हो, बच्चों की बढ़ी हुई फीस को वापस कराने की बात हो, ओवरब्रिज बनवाने की बात हो, सरसों किसानों के भुगतान संबंधी समस्या की बात हो, रंगमंच हॉल के जीर्णोद्धार की बात हो। मैं हर समस्या का समाधान करने का भरपूर प्रयास करता हूं।'

टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
धर्मेन्द्र जी के मुताबीक राजनीति अगर अभिनेताओं के लिए ठीक नहीं है, तो किसके किए ठीक है?...धर्मेन्द्र अवश्य बताएं! डॉक्टर, इंजीनियर,टीचर, बिजनेसमैन... ... पढ़ें
aruna, kapoor.aruna@rediffmail.com, delhi
 
खोजें
पहेली
अब आप लोग बताइए, उस दिन विवेक की अभिनयशाला में कितने विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया...?
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (6) | लिखें
 
फोकस
कैदियों को थाने या अदालत ले जाना पुलिसकर्मियों का काम है, लेकिन बिजनौर में एक ऐसा वाकया पेश आया, जब दो कैदी एक नशेड़ी पुलिसकर्मी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को उसकी कारगुजारी बताई।